एटा, जून 10 -- शहर में धड़ल्ले से उपयोग हो रहे प्रतिबंधित प्लास्टिक, पॉलिथीन, सिंगल-यूज डिस्पोजल खिलाफ आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने नौ जून की खबर प्रकाशित की थी। इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पालिका ने नौ जून से शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन-सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान की शुरूआत कर दी है। अभियान के पहले दिन मंगलवार को कई दुकानदारों पर 10 हजार और दूसरे दिन बुधवार को भी 20 हजार का जुर्माना लगाने के साथ बड़ी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की गई है। नगर पालिका ईओ निहाल सिंह के निर्देश पर बीते दिन मंगलवार के बाद बुधवार को भी नगर पालिका राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार गौरव ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ के जेई अभिषेक के साथ शहर के मुख्य बाजार घंटाघर, बूरामंडी, सब्जी मंडी बांस मंडी, किराना बाजार, हाथी गेट आदि बाजारों में सिंगल-यूज प्लास्टिक एवं...