फिरोजाबाद, मार्च 10 -- नगर में मंगलवार को नगर निगम की टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टीम ने दो प्रतिष्ठानों से काफी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद करते हुए उनसे 20 हजार ही धनराशि जुर्माने के तौर पर वसूल की। एक प्रतिष्ठान पर अतिक्रमण करने को लेकर दो हजार रुपए वसूल किए। सहायक नगर आयुक्त रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के तहत की गई कार्रवाई के दौरान थाना दक्षिण के अंतर्गत बजरिया लोहा मंडी में अनूप कुमार जैन, अश्वनी कुमार के प्रतिष्ठानों से काफी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई। दोनों से क्रमशः 15 हजार एवं पांच हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। उन्होंने बताया इसके अलावा एक दुकानदार द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने के आरोप में उससे दो हजार रुपए वसूल किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.