फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में प्रतिबंधित पेड़ काटे जाने के मामले में वन विभाग की टीम ने केस दर्ज कराया है। वन विभाग के वन रक्षक भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि 19 मार्च को सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि गांव में प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ काटे जा रहे हैं। सूचना पर वह अपने सहयोगी भुवनेश्वर के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि एक नीम का पेड़ काटा गया है। ग्रामीणों से पूछताछ में जानकारी मिली कि उक्त पेड़ राजेन्द्र निषाद का था। वहीं जांच में सामने आया कि अविन्द्र गुप्ता उर्फ इंगा ने पेड़ कटवाया है। मौके पर लकड़ी नहीं मिली। वन विभाग ने इस कृत्य को उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत दंडनीय बताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.