प्रतिबंधित पेड़ कटान में वन विभाग ने दर्ज किया केस
हरदोई, मई 27 -- सांडी। गांव रौरा में आम के पेड़ के अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने पेड़ मालिक और लकड़कट्टे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विभाग ने जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को गांव रौरा निवासी सीसराम के बाग में खड़े आम के पेड़ को कस्बा निवासी जमील ने काट दिया। आरोप है कि पेड़ काटने के बाद उसकी मुख्य लकड़ी वाहन में लादकर मौके से हटा दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। रेंजर प्रत्यूश श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध कटान के मामले में पेड़ मालिक और लकड़कट्टे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.