फतेहपुर, अप्रैल 28 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आकुपुर मोड़ के पास सोमवार देर रात प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रात दो बजे संदिग्ध गतिविधियां देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक गोकश फरार हो चुके थे। मौके से पशुओं के अवशेष मिले हैं। घटना से आक्रोश फैला है। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर पुलिस समय पर पहुंचती तो घटना रोकी जा सकती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- गोशाला में तीन पशुओं की मौत पर जताई नाराजगी आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवा...