शामली, मार्च 15 -- कैराना। गांव बराला के जंगल में लावारिस गोवंश के वध की योजना बना रहे एक आरोपी को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गोवंश को मुक्त करा दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस भूरा-बराला मार्ग गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बराला के जंगल में गन्ने के खेत में छापेमारी की। मौके पर चार आरोपी एक लावारिस गोवंशीय बछड़े के वध की तैयारी कर रहे थे, जिनमें पुलिस को देख कर तीन आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मुस्तकीम निवासी गांव बराला को गिरफ्तार कर लिया। मौके से जिंदा बछड़े को मुक्त कराते हुए वध करने के उपकरण, एक बाइक, एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जंगल में लावारिस घूमने वाले गोवंशों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.