प्रतिबंधित पशु की पोस्ट डालने वाले को भेजा जेल
मुजफ्फर नगर, मई 29 -- शाहपुर कस्बे में ईद उल अजहा पर प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी को लेकर फोटो लगाकर एक पोस्ट वायरल होने पर लोगों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते मकान पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।कस्बा निवासी खुर्शीद सैफी खुद को एक चैनल से जुड़ा बताता है। गुरवार दोपहर उसने सोशल मीडिया पर बकरीद को लेकर प्रतिबंधित पशु की फोटो लगाकर पोस्ट कर दी। पोस्ट वायरल होते ही लोगों में रोष व्याप्त हो गया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने आरोपी के खिलाफमुकदमा दर्ज कराते हुए घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा के पर्व पर साफ सफाई का रखे विशेष ध्यान थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बे में माहौल खराब करने वाले इस प्रकार के लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.