आजमगढ़, फरवरी 13 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के छतौना आछेपुर गांव के सीवान में शुक्रवार की सुबह बेखौफ पशु तस्करों ने एक प्रतिबंधित पशु की गर्दन काटकर हत्या कर दी। दूसरे पशु को भी काटने की तैयारी में लगे थे। इस बीच किसानों के आने पर वे फरार हो गए। पुलिस ने जख्मी हालत में मिले पशु का इलाज कराया। मौके से पुलिस ने धारदार औजार बरामद किए। प्रतिबंधित पशु की हत्या किए जाने की खबर से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मृत पशु को पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर दफन करा दिया। अहरौला थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.