पीलीभीत, अप्रैल 5 -- बीसलपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने दो दर्जन से अधिक पशु तस्करी और वध के मुकदमों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस उसके नेटवर्क को खंगाल रही है।प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि कोतवाली में दर्ज दो दर्जन से अधिक मुकदमों में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जुनूबी निवासी सगीर पुत्र नत्थू खां फरार चल रहा था। उसकी पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गैरजनपद जाने के लिए बीसलपुर में तिराहे पर खड़ा है। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी सगीर पर जिले के अतिरिक्त अन्य जनपद में कुल 28 मुकदमे चल रहे हैं। शातिर अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक शरीफ अहमद, कांस्टेबल परमजीत, पुष्पेंद्र कुमार, अजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.