आजमगढ़, मई 21 -- दीदारगंज/फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बकरीद के पर्व को शांति और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को दीदारगंज थाना और फूलपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। दीदारगंज थाना में आयोजित बैठक में फूलपुर सीओ किरनपाल सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हाल में न हो। उन्होंने अपशिष्ट पदार्थों को गड्ढा खोदकर दफन कराने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने की। फूलपुर कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी बैठक को संबोधित करते हुए सीओ किरनपाल सिंह ने कहा कि बकरीद के पर्व पर क्षेत्र में 24 घंटे पुलिस मौजूद रहेगी। यह भी पढ़ें- डिलारी, 'त्योहार पर कोई नई परंपरा न डाले' उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की। बैठक में डीके त्रिप...