मधुबनी, अप्रैल 23 -- मो. माजिद हरलाखी,एक संवाददाता। प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक धंधेबाज को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान सीतामढ़ी जिले के बेला थाना अंतर्गत सिरसिया गांव निवासी राजकिशोर महतो के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। वह हरलाखी गांव में एक किराये के मकान में रहकर नशीली दवा की खरीद बिक्री करता था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। थाने में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जब्त कुल प्रतिबंधित नशीली दवा 35 बोतल लीटर में 3.5 लीटर बरामद हुई है। बासोपट्टी के शीतल साहू से प्रतिबंधित नशीली दवा खरीदकर नेपाल में बेचता था। एफआईआर में विक्रेता को भी नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एफआईआर में नामजद आरो...