शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- शाहजहांपुर, विधि संवाददाता। यूपी पुलिस की बाइक नियमों को ताक पर रखकर फर्राटा भरती हुई कचहरी पुल से जा रही है और कोई आम आदमी नहीं ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही बहुत तेजी से धुआं छोड़ती हुई से प्रदूषण फैलता हुआ फराटे से बाइक ले जा रहा है। दूसरे उस बाइक की नंबर प्लेट भी पुरानी बिना एच एस आर पी की है। कल कचहरी की तरफ से एक ट्रैफिक के सिपाही महोदय प्रतिबंधित नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से फर्राटा मारते हुए जा रहे थे जैसे ट्रैफिक नियम इनके लिए बने ही नहीं है हम पुलिस वाले हैं जैसे चाहे वैसे वाहन चलाएं। कचहरी चौराहे से लेकर रोडवेज बस स्टॉप तक मोटरसाइकिल का पीछा किया इस बीच में ट्रैफिक पुलिस के कई सिपाही खड़े मिले जिन्होंने मोटरसाइकिल का चालान करना तो दूर उसे रोकना तक वाजिब नहीं समझा जबकि यही ट्रैफिक पुलिस के लोग किसी गरीब और ग...