सीतामढ़ी, नवम्बर 20 -- सोनबरसा। नेपाल के सर्लाही जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं और पिस्टल की गोलियों संग दो भारतीय युवकों को पकड़ा है। पहचान सीतामढ़ी जिले के सिरोली पंचायत-2 निवासी 26 वर्षीय गोविंद सिंह और 21 वर्षीय अरुण सहनी के रूप में हुई है। नेपाल पुलिस के अनुसार, मलंगवा नगरपालिका-8 स्थित प्रहरी चौकी गोरखकाली के पास जांच अभियान चलाया जा रहा था। तभी बीआर 30 एएच 6801 नंबर की भारतीय बाइक पर सवार दोनों युवकों को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बाइक के एयर फिल्टर बॉक्स में मोजे के अंदर छिपाकर रखी गई प्रतिबंधित दवाएं और पिस्टल की गोलियां बरामद हुईं। यह भी पढ़ें- भारत से तस्करी कर नेपाल पहुंचाई गई नशीली दवाओं की खेप बरामद पुलिस ने दो पत्तियों में 30 नाइट्रोवेट गोलियां, 7.75 एमएम पिस्टल की पांच गोलियां, 100 एमएल की एक बोतल कॉ...