मधुबनी, अप्रैल 5 -- हरलाखी, एक संवाददाता। प्रतिबंधित दवा बेचने के मामले में नामजद दो फरार आरोपित को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के खौना गांव निवासी शंकर पासवान व हरलाखी थाना क्षेत्र के रानीपट्टी गांव निवासी ललित मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक करीब छह माह पूर्व हरिणे एसएसबी कैंप के जवानों भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा व बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ में आरोपित ने उपरोक्त दोनो गिरफ्तार आरोपित का नाम बताया था। इसके बाद से ही दोनो पुलिस की नजर से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.