भभुआ, अप्रैल 22 -- जिला पदाधिकारी निर्देश पर गठित अफसरों की टीम ने चलाया अभियान भभुआ, मोहनियां और रामगढ़ की दवा दुकानों की अफसरों ने की जांच (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला प्रशासन ने प्रतिबंधित दवाओं की उपलब्धता और बिक्री के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। जिला प्रशासन को ऐसी दवाओं की बिक्री करने की सूचना मिली थी, जिसके मद्देनजर विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया। डीएम नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर अधिकारियों की टीम गठित की गई। टीम के सदस्यों को डीएम ने जिले की दवा दुकानों की सघन जांच करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, गठित जांच दल द्वारा रामगढ़ प्रखंड के दुर्गा मेडिकल हॉल, लक्ष्मी मेडिकल हॉल, मोहनिया प्रखंड के नीरज मेडिकल हॉल, भभुआ प्रखंड के अग्रवाल मेडिकल हॉल, न्यू विशाल मेडिकल हॉल और अलियार राम गंगा रा...