प्रतिबंधित दवाओं का स्टॉक 15 दिन में वापस लें कंपनियां : गोपाल अग्रवाल
मेरठ, जून 22 -- प्रतिबंधित दवा युगलों (फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन) के बाजार में उपलब्ध स्टॉक को वापस लेने की जिम्मेदारी दवा निर्माता और उनकी विपणनकर्ता कंपनियों की है। रिटेल केमिस्ट एवं डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल और महामंत्री राजेंद्र सैनी ने संयुक्त रूप से ऑर्गेनाइजेशन ऑफ फार्मास्यूटिकल प्रोड्यूसर्स ऑफ इंडिया (ओपीपीआई) तथा इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन को पत्र भेजकर इस संबंध में अवगत कराया है। पत्र में मांग की गई है कि कंपनियां अपने सदस्यों के लिए माल वापसी की सरल और स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित कर इसकी जानकारी सभी स्टॉकिस्टों को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराएं, साथ ही वापस लिए गए स्टॉक का पूरा मूल्य संबंधित स्टॉकिस्टों को 15 दिनों के भीतर लौटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि कोई कंपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.