आरा, दिसम्बर 10 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर नयका टोला में बुधवार को भोजपुर के मत्स्य विकास पदाधिकारी गुड्डू कुमार सिंह और थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए करीब तीन क्विंटल थाई मांगुर मछली का विनिष्टीकरण किया। पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रजाति वर्ष 2000 से ही प्रतिबंधित है। आगे कहा कि मौके से पकड़े गये विक्रेता को फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है, लेकिन आगे प्रतिबंधित मछली बेचते पाए जाने पर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में कहीं भी थाई मांगुर मिलने पर तुरंत कार्रवाई होगी। बता दें कि थाई मांगुर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली आक्रामक प्रजाति की मानी जाती है। इसकी बिक्री और पालन पर रोक के बावजूद कुछ क्षेत्रों में अवैध तरीके से इसका व्यापार हो रहा था। कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.