सीतापुर, मार्च 29 -- सीतापुर, संवाददाता। एसटीएफ ने वन्य जीवों की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर को 803 प्रतिबंधित पक्षियों के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने खैराबाद के शांतिनगर इलाके के शिवम को रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी के दौरान शिवम के पास से 8 पिंजरे और 7 झोलों में ठूंसकर रखे गए 803 रोजरिंग प्रजाति के तोते बरामद हुए। एसटीएफ ने यह कार्रवाई वन विभाग और वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के साथ संयुक्त टीम के रूप से की। पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि वह लखीमपुर खीरी, रामपुर और पीलीभीत के संरक्षित जंगलों से इन पक्षियों को मंगाकर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचता था। टीम ने खैराबाद में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसटीएफ ...