प्रतिबंधित जानवरो की कुर्बानी न करें: शहर इमाम
शाहजहांपुर, मई 23 -- तिलहर। दरगाह हजरत शाह लियाकत हुसैन फाजिले के सज्जादा नशीन व शहर इमाम मो.सुआलेह शद्दन मियाँ ने ईद-उल-अजहा पर प्रतिबंधित जानवरो की कुर्बानी न करने की अपील की। शहर इमाम ने कहा कि कुर्बानी खुली जगहों पर न करें। जानवरों के अवशेष और खून किसी गड्ढे में दफन कर दे तथा नालियों में गंदगी न बहाए। मीट को ढककर रखें और सफाई का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलजुलकर त्यौहार को अमन और शांति से मनाएँ। ईदगाह मौजमपुर सहित सभी मास्जिदो में नमाज अदा की जाएगी। शासन-प्रशासन का सहयोग करें और गइडलाइन का पालन करें। यह भी पढ़ें- नमाज स्थल से स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द की शुरुआत यह भी पढ़ें- खुले में पशुओं की कुर्बानी प्रतिबंधित यह भी पढ़ें- ईद उल अजहा त्याग, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.