चंदौली, फरवरी 9 -- चहनियां। हिन्दुस्तान संवाद । एसपी आदित्य लांग्हे ने जिले में प्रतिबंधित चाइनीज एवं नायलॉन मांझा का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में बलुआ पुलिस ने शनिवार की रात में मुखबिर की सूचना पर खंडवारी ग्राम से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 4.745 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक रमौली ग्राम निवासी रामाश्रय कुमार से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वर्तमान मौसम में चाइनीज मांझा की मांग अधिक होने के कारण वह इसे बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था। यह मांझा उसे वाराणसी से एक व्यक्ति उपलब्ध कराता था। हालांकि वह उसका नाम-पता नहीं बता सका। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में बलुआ थाने में धारा 293/125/223 बीएनएस एवं 5/15 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.