कटिहार, दिसम्बर 17 -- कटिहार, एक संवाददाता प्रतिबंधित चाइना मांगुर मछली की बिक्री को लेकर प्रकाशित खबर का असर मंगलवार को साफ दिखा। हिंदुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद ही प्रशासन हरकत में आ गया। मंगलवार सुबह जिला मत्स्य विभाग की टीम जिले की सबसे बड़ी मछली मंडी न्यू मार्केट में औचक छापेमारी करने पहुंची। जैसे ही छापेमारी टीम बाजार में दाखिल हुई, मछली विक्रेताओं में खलबली मच गई, खासकर उन दुकानदारों में जो आए दिन प्रतिबंधित चाइना मांगुर की बिक्री में संलिप्त बताए जा रहे थे। छापेमारी टीम का नेतृत्व जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह स्वयं कर रहे थे। टीम ने न्यू मार्केट मछली मंडी के सभी स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया। चिन्हित दुकानदारों से पूछताछ की गई और दुकानों के भीतर जाकर तलाशी ली गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी भी स्टॉल पर चाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.