प्रतिबंधित कोडीन सीरप की 1800 शीशियां और नगदी बरामद,तीन पर केस
रामपुर, अक्टूबर 5 -- गंज पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने नानकार बाईपास के पास एक पुराने खंडहर में छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीली सीरप की शीशी बरामद की है। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से छह बोरी में रखी 1800 शीशियां और नकदी जब्त की गई है। गंज थाना पुलिस की टीम चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के सिलसिले में गश्त पर थी। इसी दौरान बिलासपुर गेट के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नानकार बाइपास स्थित आम के बाग के खंडहर में कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री कर रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खंडहर के एक कमरे में हल्की रोशनी के बीच तीन व्यक्ति बोरियों पर बैठे सीरप की शीशियों को जांचते दिखाई दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.