गिरडीह, फरवरी 18 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल के मौजा चितरोकुरहा के खाता संख्या 33, प्लॉट संख्या 160/1682 रकवा 20.48 एकड़ भूमि में अंचलाधिकरी श्यामलाल मांझी द्वारा बोर्ड गाड़कर इस सरकारी एवं प्रतिबंधित भूमि पर किसी पक्ष के लोगों को अतिक्रमण नहीं करने का निर्देश जारी किया गया है। बताया गया है कि किसी भी पक्ष द्वारा उक्त भूमि का अतिक्रमण किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबन्ध में देवरी अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी ने मंगलवार को बताया कि कुछ दिन पूर्व उक्त भूमि पर अतिक्रमण करने को लेकर दो पक्षों के बीच तलवारबाजी करने संबंधित एक वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हुआ था। इस मामले में गिरिडीह उपायुक्त द्वारा संज्ञान लिया गया। जिसमें उपायुक्त गिरिडीह के निर्देश पर इस भूमि की जांच की गई। जिसमें यहां सरकारी गैरमजरूआ भूमि को प्रतिबन्धित करते हुए ब...