भागलपुर, सितम्बर 22 -- सुल्तानगंज। बाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शाहकुंड-असरगंज सड़क मार्ग से पिकअप में ले जा रहे प्रतिबंधित कफ सीरफ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि पिकअप पर 54 पेटी प्रतिबंधित कफ सीरफ था। कुल 648 लीटर कफ सीरफ है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संतोष कुमार बताया जा रहा है। जो जमुई जिला का रहने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...