सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- परिहार। बेला थाना क्षेत्र के बेला बस स्टैंड के समीप गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने पुलिस बल के साथ चाय दुकान से छापेमारी कर 38 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप और 466 नशीली टेबलेट के साथ मौके से दुकानदार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बेला खुर्द निवासी रणजीत चौरसिया के रूप में की गई है। इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा और साथ ही उचीत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...