बगहा, मई 24 -- मैनाटाड़/इनरवा, एप्र/एसं। भारतीय क्षेत्र से टाटा सूमो वाहन पर लाद कर नेपाल जाने वक्त भारी मात्रा में कफ सिरप को जब्त कर इनरवा एसएसबी ने तस्करों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है।यह कार्रवाई इनरवा एसएसबी के मेन नाका पर तैनात जवानों ने रविवार के अपराह्न में चेकिंग के दौरान किया है।

जांच की प्रक्रिया इनरवा में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट सचिन ने बताया कि रविवार के दिन मेन नाका पर तैनात जवानों के द्वारा नेपाल जाने वाले वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक टाटा सुमो जो संदिग्ध लगा उसे रोक कर जवानों ने गहन जांच की तो वाहन में छुपा कर रखा भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप पाया गया।जांच के दौरान 298 बोतल कफ सिरप को बरामद किया गया।

गिरफ्तारी और कार्रवाई सूमो पर सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।जिसकी पहचान नेपाल के पोखरा...