देवरिया, मार्च 20 -- देवरिया, निज संवाददाता नगर में वर्ष प्रतिपदा एवं हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरुवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति संघ के स्वयंसेवकों द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। इसमें भारी संख्या में स्वयं सेवक शामिल हुए।पथ संचलन महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर जलकल रोड, नई बाजार, पेड़ा गली, स्टेशन रोड, तहसील रोड, कोआपरेटिव चौक एवं अस्पताल मार्ग होते हुए पुनः इंटर कॉलेज पर समाप्त हुआ। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष प्रतिपदा का दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सर संघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.