बदायूं, अक्टूबर 31 -- बदायूं, संवाददाता। लखनऊ स्थित विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति और दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह को कार्यभार ग्रहण कराया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार लखनऊ से बरेली से होते हुये सड़क मार्ग से बदायूं शुक्रवार 31 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बदायूं आएंगे। जिले की सीमा से लेकर बदायूं शहर व दातागंज तक उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति बनाये गये हैं। गुरुवार के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें शपथ ग्रहण कराकर कार्यभार ग्रहण कराया। दातागंज विधायक के प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति बनने के बाद से लोग काफी खुश हैं। दातागंज विधायक प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति बनने के बाद पहली बार आज जिले में आएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.