मधेपुरा, जून 11 -- मधेपुरा निज संवाददाता बीएनएमयू में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में विश्वविद्यालय में अर्थपाल के प्रतिनियोजन होने के बावजूद कई शिक्षकों ने योगदान नहीं लिया है। योगदान नहीं लेने वाले शिक्षकों पर विश्वविद्यालय ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह ने पत्र जारी कर वैसे प्रतिनियुक्त अर्थपालों को शुक्रवार तक आवंटित कॉलेज में योगदान लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में खाता संचालन, खाता खोलने के लिए प्रतिनियोजित अर्थपाल संयुक्त हस्ताक्षरी जिन्होंने अभी तक संबंधित महाविद्यालय में योगदान समर्पित नहीं किया है, निश्चित एवं अनिवार्य रुप से 12 जून तक अपना योगदान समर्पित करना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- शिक्षक-कर्मियों के लिए 5.45 अरब रुपये जारी खाता संचालन खाता खोलन...