बरेली, जून 24 -- पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी प्लांट प्रबंधक शैलेश कुमार सिंह के द्वितीय कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक के दौरान कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं एवं मांगों को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा गया। उन्होंने गंभीरता से सुना तथा समस्याओं के त्वरित एवं सकारात्मक समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वार्ता का वातावरण अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक रहा। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मंडल मंत्री/केंद्रीय उपाध्यक्ष पंकज दत्त भट्ट, अनिल पुंडीर, रितेश्वर सिंह, महरूम खान, कुलदीप अवस्थी, सुदर्शन शर्मा, बनी सिंह, हामिद एवं सचिन राठौर सहित अन्य पदाधिक...