आरा, मार्च 14 -- भाकपा माले का जिला सम्मेलन 23-24 मार्च को आरा, निज प्रतिनिधि। आगामी 23 और 24 मार्च को शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में होने वाले भाकपा माले के 14वें जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों के चयन को लेकर 120 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र पत्र दाखिल किया है। जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रतिनिधि चुनाव के लिए 14 से 16 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। आगामी 17 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटिनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 19 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान और मतगणना होगी। जिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए नामांकन में पार्टी का कोई भी पूर्ण पार्टी सदस्य भाग ले सकता है। पार्टी के प्रखंड, एरिया, पंचायत, लोकल कमेटी सदस्य व सभी ब्रांच सचिव निर्वाचक ...