प्रतिनिधि उद्योग व्यापार के जिलाध्यक्ष बने दीपक
गाजीपुर, जून 29 -- गाजीपुर। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक एक मैरेज हाल में हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अनुप शुक्ला की संस्तुति पर जिला इकाई के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसमत्ति से जिलाध्यक्ष पद पर दीपक सिंह का मनोनयन हुआ। इसके बाद जिले की कार्यकारिणी में जिला संरक्षक सुनील सिंह, जिला विधिक सलाहकार ईश्वर चंद्र कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष अमित प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष फारूक अंसारी, कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा, जिला संगठन मंत्री फ़ैज खाँ, जिला मीडिया प्रभारी लाल बहादुर कश्यप का मनोनयन किया गया। इसके साथ ही जिला महिला प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष पद पर विभा पाल, जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव व जिला महामंत्री पूजा गौतम का सर्व सम्मति से मनोनयन हुआ। अध्यक्षता संगठन के प्रदेश महामंत्री असलम खां ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.