भदोही, जून 30 -- भदोही, संवाददाता। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशों क्रम में जिले के समस्त मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं भौतिक सत्यापन के संबंध में जरूरी कार्यवाही को एक जुलाई को शाम पांच बजे कलक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी।जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। करीब 1200 मतदाता प्रति मतदेय स्थल के मानक के आधार पर मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया संचालित की जानी है। इसी क्रम में राजनीतिक दलों के सुझाव एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर राजनीतिक दलों संग हुई बैठक उप जिला निर...