प्रतिनिधियों के चयन के लिए वोटिंग आज
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भाकपा माले का 16 से 18 मई तक दरभंगा में आयोजित 12वें राज्य सम्मेलन में भाग लेने के लिए 11 प्रतिनिधियों के चयन के लिए 17 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ता वोटिंग करेंगे। मतदान स्थल दिवान रोड स्थित किरणश्री भवन में बनाया गया है। इसमें जिला, प्रखंड, टाउन कमेटी, लोकल, पंचायत कमेटी तथा ब्रांच सचिव भाग लेंगे। इसके लिए राज्य कमेटी ने प्रकाश कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी निगरानी में सुबह सात से शाम चार बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद वोटों की गणना के बाद क्रमश: अधिक वोट पाने वाले 11 प्रतिनिधि चुने जाएंगे। यह जानकारी नवनिर्वाचित माले जिला सचिव जितेन्द्र यादव ने दी। यह भी पढ़ें- भाकपा माले राज्य सम्मेलन को लेकर प्रतिनिधियों का चुनाव सम्पन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.