प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताई शिक्षकों की समस्या
धनबाद, जुलाई 13 -- टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया सह अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो से शिष्टाचार मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने किया। मुलाकात के दौरान राममूर्ति ठाकुर ने विशेष रूप से टीईटी शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं पर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को एक ज्ञापन सौंपते हुए आगामी संसद सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की मांग की। मौके पर बोकारो जिला महासचिव सियाराम सिंह, संगठन मंत्री सरवन महतो, सुधीर कुमार, सत्येंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सुरेन महतो, प्रवीण लाला, मो. असलम, मो. अरशद, मो. जावेद अख्तर, राजकुमार ठाकुर आदि थे। यह भी पढ़ें- टेट अनिवार्यता खत्म करने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.