दुमका, मार्च 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति दुमका के द्वारा शनिवार को नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास के नेतृत्व में दुमका के प्रशिक्षित आईएएस अनुमंडल पदाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात कर आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को रखा। इस अवसर पर रसोई गैस की बढ़ती समस्या, आम लोगों को गैस की समय पर आपूर्ति तथा उचित मूल्य पर सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपते हुए यह मांग की कि क्षेत्र में रसोई गैस की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए और जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराया जाए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी आग्रह किया गया कि गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी की जाए, ज...