गंगापार, मार्च 9 -- फॉर्मर रजिस्ट्री की ऑनलाइन प्रक्रिया शत प्रतिशत पूर्ण कराने को लेकर तहसील के अधिकारी कर्मचारी व कृषि विभाग के लोग जुटे जरूर हैं लेकिन अभी तक महज 65 फीसदी ही रजिस्ट्रेशन हो सका है। खतौनी प्रभारी केसी पांडेय ने बताया कि प्रतिदिन लगभग तीन सौ के ऊपर फार्मर रजिस्ट्री हो रही है। ए डी ओ ए जी अभिषेक सिंह ने बताया कि पी एम किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की कुल संख्या लगभग 82,237 रही, इनमें अब तक 53,393 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य का कार्य हो चुका है। जो 65 फीसदी से उपर है। राजस्वकर्मी व कृषि विभाग के कर्मचारी गांवों में शिविर लगाकर इस कार्य को तेजी के साथ करने में जुटे हुए हैं। ए डी ओ एजी ने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिन किसानों ने अभी तक अपना फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवा रखी है, वह कृषि विभाग के कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.