फिरोजाबाद, जुलाई 7 -- शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त आगरा मंडल एवं जिला​धिकारी ने एसडीएम को प्रतिदिन मामलों में सुनवाई करने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने बुधवार से रोज अदालत चलाने की बात कही है। बंटवारे एवं मेड़बंदी के वादों को प्रमुखता से सुना जाएगा। जसराना एसडीएम के न्यायालय में बंटवारे के साथ मेड़बंदी और अन्य मामलों के वाद विचाराधीन हैं। अ​धिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो पा रही है। मामलों के लंबे समय तक अटके रहने के कारण जहां गांवों में आपसी विवाद बढ़ रहे हैं वहीं​ अदालतों में लंबित मामलों की ​शिकायतें शासन तक पहुंच रही है। ​शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शासन ने मंडलायुक्त को प्राथमिकता के आधार पर बंटवारे एवं मेड़बंदी के मामलों को निपटाने के आदेश दिए। मंडलायुक्त ने पत्र में बंटवारे के मामलों को 6 माह में एवं मेड़बंदी के माम...