प्रतिदिन होगी जसराना एसडीएम कोर्ट में वादों की सुनवाई
फिरोजाबाद, जुलाई 7 -- शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त आगरा मंडल एवं जिलाधिकारी ने एसडीएम को प्रतिदिन मामलों में सुनवाई करने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने बुधवार से रोज अदालत चलाने की बात कही है। बंटवारे एवं मेड़बंदी के वादों को प्रमुखता से सुना जाएगा। जसराना एसडीएम के न्यायालय में बंटवारे के साथ मेड़बंदी और अन्य मामलों के वाद विचाराधीन हैं। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो पा रही है। मामलों के लंबे समय तक अटके रहने के कारण जहां गांवों में आपसी विवाद बढ़ रहे हैं वहीं अदालतों में लंबित मामलों की शिकायतें शासन तक पहुंच रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शासन ने मंडलायुक्त को प्राथमिकता के आधार पर बंटवारे एवं मेड़बंदी के मामलों को निपटाने के आदेश दिए। मंडलायुक्त ने पत्र में बंटवारे के मामलों को 6 माह में एवं मेड़बंदी के माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.