प्रतिदिन हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, जिम्मेदार मौन
सोनभद्र, जून 8 -- बीजपुर, हिंदुस्तान संवाद। एक ओर जहाँ भीषण गर्मी में ग्रामीण जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है और नदी, नालों व चुहाड़ के पानी से अपनी प्यास बुझाने को विवश है। वहीं दूसरी ओर रख-रखाव और अनुरक्षण के अभाव में नमामि गंगे योजना पूरी तरह से दम तोड़ती नजर आ रही है। योजना की पाइपलाइन जगह-जगह फटने के कारण हर रोज हजारों लीटर शुद्ध पेयजल ऐसे ही सड़कों पर बह कर बर्बाद हो रहा है। म्योरपुर ब्लाक के अंजानी गांव के टोला बकरीहवा का है जहां पिछले दो दिनों से रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर नमामि गंगे की मुख्य पाइपलाइन फटी हुई है। इससे हजारों लीटर पानी बहकर मुख्य सड़क पर जमा हो गया है जिससे सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.