धनबाद, जून 5 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए धनबाद जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शत प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग के लिए सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तथा बीएलओ पर्यवेक्षक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यदि कोई बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक जनगणना या अन्य कार्य में लगे हैं तो अपने दैनिक कार्यों के अतिरिक्त प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदाताओं की सुगमता के लिए अपने संबंधित बूथ में रहकर मैपिंग कार्य को संपादित करना सुनिश्चित करेंगे। यह भी पढ़ें- सभी बूथों पर 6 व 7 को अनमैप्ड मतदाताओं की होगी मैपिंग जिला निर्वाचन पदाधिकार...