प्रतिदिन व्यायाम की डालें आदत : डॉ. सुयेश त्रिपाठी
वाराणसी, सितम्बर 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विश्व हृदय दिवस पर बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के कायचिकित्सा विभाग तथा स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। आयुष वेलनेस सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हृदय रोग विभाग के डॉ. सुयेश त्रिपाठी ने कहा कि सांस फूल रही है तो इसे नजरंदाज न करें। एडवांस टू डी इको कॉर्डियोग्राफी कराएं। बीपी, शुगर कंट्रोल करें। वजन कम करें। प्रतिदिन 30 से 45 मिनट व्यायाम की आदत डालें। काय चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र प्रसाद ने विश्व हृदय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान मरीजों को नि:शुल्क परामर्श के साथ दवाएं दी गईं और नि:शुल्क ईसीजी की गई। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सुबह जल्दी उठने, रात में जल्दी सोने की डालें आदत कार्यक्रम में आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.