पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक महानंदा सभागार में की गई। जनगणना-2027 के कार्यों की समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित चार्ज पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करें और कार्यों का अनुश्रवण करें। ताकि गुणवत्तापूर्ण जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जा सके। जनगणना कार्य में लगे हुए शिक्षक अपने विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करते हुए कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे ताकि विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य नियमित रूप से संचालित रहे। इसके लिए संबंधित चार्ज पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सभी चार्ज पदाधिकारी को निर्देशित किय...