पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल के उप महानिरीक्षक राजेश टिक्कू निर्देशन में बाल मध्य विद्यालय लंका टोला पूर्णिया के प्रांगण में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उदेश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर सहायक कमान्डेंट शंभु नाथ बर्मन ने सभी बलकर्मियों, छात्र-छात्राएं व शिक्षक शिक्षिका को स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया एवं सभी से अपील किया गया कि प्रतिदिन एक घंटा स्वच्छता के प्रति समर्पित करें। साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता के थीम पर चित्र बना कर प्रदर्शित किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के उपस्थित अधीनस्थ अधिकारीगण, बलकर्मियों, स्कूली छात्र ,छात्रा व शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.