प्रतिक्रिया और आलोचना से निराश न हो भावी डॉक्टर
वाराणसी, अक्टूबर 6 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू में नवप्रवेशी एमबीबीएस (2026 बैच) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 15 दिवसीय फाउंडेशन कोर्स मंगलवार को पूरा हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि रोगियों की विभिन्न प्रतिक्रियाओं और आलोचनाओं से निराश न हों। उनमें सीख की संभावना तलाशें और गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के आधार पर भविष्य की दिशा तय करने, जल्दबाजी से बचने तथा आत्मविश्वास के साथ बढ़ने के लिए प्रेरित किया। चिकित्सा क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सहित नई तकनीकों की बढ़ती भूमिका का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि एआई चिकित्सकीय निर्णय को अधिक सटीक बनाने और रोगी के बेहतर उपचार में सहायक हो सकती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.