प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति की जगी आस
दरभंगा, जून 1 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में जल्द ही प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति की जाएगी। राज्यपाल सचिवालय से प्रतिकुलपति नियुक्ति का विज्ञापन जारी होने के बाद इसकी आस जगी है। गौरतलब है कि दोनों विश्वविद्यालयों में प्रतिकुलपति का पद रिक्त पड़ा है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. डॉली सिन्हा का कार्यकाल 30 सितंबर 2023 को समाप्त हो गया था। उसके बाद से यह पद रिक्त पड़ा है। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह का कार्यकाल 19 अगस्त 2024 को समाप्त हो गया था। तब से यहां भी यह पद रिक्त है।प्रतिकुलपति यह भी पढ़ें- राज्य के 14 विश्वविद्यालयों के प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति शुरू की नियुक्ति नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.