जहानाबाद, मई 25 -- चार भट्ठी तोड़ बड़े पैमाने पर जावा किया नष्ट, शराब जब्त दो आरोपितों ने कोर्ट में किया सरेंडर जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब का धंधा करने वालों और फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- तीन साल से फरार हत्या का प्रयास के आरोपित इरकी से गिरफ्तारछापेमारी अभियान इस अभियान के तहत ही रविवार की देर रात तक विभिन्न थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट किया गया। शराब बनाने की भट्ठी तोड़ी गई और निर्मित शराब भी जप्त हुई। कांडों में वांछित और शराब के मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी की गई जिसमें महिला प्रताड़ना और हत्या का प्रयास मामले के आरोपित शामिल हैं।गिरफ्तारी की जानकारी सोमवार को एसपी के हवाल...