प्रताप सिंह माध्यमिक और अनिल बने बेसिक शिक्षा निदेशक
प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रताप सिंह बघेल को प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद का सभापति नियुक्त किया है। वह डॉ. महेंद्र देव का स्थान लेंगे, जिनका 31 मई को अंतिम कार्य दिवस था।शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रताप सिंह बघेल अब प्रयागराज और लखनऊ से संचालित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं अनिल भूषण चतुर्वेदी को प्रभारी शिक्षा निदेशक (बेसिक) बनाया गया है। शिक्षा विभाग में हुए इस बदलाव को आगामी शैक्षिक सत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्रताप बघेल माध्यमिक व अनिल भूषण बेसिक शिक्षा निदेशक बने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.