प्रताप यादव बने जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष
जमशेदपुर, मई 19 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत गोलमुरी निवासी प्रताप कुमार यादव को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंगलवार को पार्टी आलाकमान के आदेश पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय चेयरमैन अनिल जयहिंद आदेश पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष साहू द्वारा उनका नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि प्रताप कुमार यादव संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- पटमदा में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, विजय महतो बने अध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.