लखनऊ, अगस्त 2 -- प्रताप परिषद उप्र. के द्विवार्षिक कार्यकाल 2026-2028 के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों में डॉ. शिव सिंह चौहान अध्यक्ष, राज शेखर सिंह व राम नगीना सिंह उपाध्यक्ष, वीरेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री, ओम प्रकाश सिंह व ओंकार सिंह संयुक्त मंत्री, हनुमंत सिंह संगठन मंत्री, बाबू सिंह सिसोदिया कोषाध्यक्ष, विष्णु सिंह प्रचार मंत्री, कमल सिंह कार्यालय मंत्री शामिल रहे। साथ ही 11 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...